आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर बाजार गर्म हो गया है।सभी क्षेत्रों से प्रत्याशी मैदान में अपनी ताल ठोंकने की कवायद में जुट गये है। इसी क्रम के मद्देनजर ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी एव विशिष्ट अतिथि कर्नलगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष,वार्ड एवं मंडल संयोजक की बैठक आहूत की गई। जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा परिचर्चा की गयी।सर्वप्रथम परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान बतौर मुख्यातिथि अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा मिलने वाली जनसुविधाओं, योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को चिन्हित कर आमजन से चर्चा करते हुये उन्हें जागरूक करने होगा।जैसे किसान सम्मान निधि,बृद्धा एवं विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,सहित अन्य तमाम योजनाओ की जानकारी देकर उन्हें गुमराह होने से बचाया जाये।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आग्रह करते हुये कहा कि आपके ग्राम सभा मे सड़क नाली आदि की कोई समस्या हो तो तत्काल उस सन्दर्भ में अपना प्रस्ताव बनाकर दिया जाये ताकि समय से पूर्व उसकी कार्ययोजना बनाकर शासन से स्वीकृति कराकर कार्य को पूर्ण कराया जा सके।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,हरिओम ओझा,महिला मंडल अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय,मण्डल महामंत्री प्रदीप तिवारी,राम सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनाथ सविता,कुंवर बहादुर सिंह,सालिकराम (प्रधान) सहित तमाम पदाधिकारी एवं ग्रामप्रधान उपस्थित रहे।



