भाजपा परसपुर मंडल के पदाधिकारी घोषित,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने दी जानकारी
भाजपा परसपुर मंडल के पदाधिकारी घोषित,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने दी जानकारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विधानसभा कर्नलगंज अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने की। सूची के अनुसार मंडल में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री समेत अन्य जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।उन्होंने कहा कि घोषित पदाधिकारियों में मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह (पूरेलाली),विटाना (कड़रु),पूर्णिमा मिश्रा (बड़के पुरवा),त्रिवेनी (बरइन पुरवा),राकेश सिंह चौहान (जरोली),मंडल महामंत्री प्रदीप तिवारी राजापुर,बृजेश सिंह (गजराजपुरवा),मण्डल मंत्री अंजनी देवी (सकरौरा),विजय सिंह (हट्टीपुरवा मलांव),माधवराज (तिवारी पुरवा),पिंकी यादव (मधई पुरवा),अनुज प्रताप सिंह (तालेपुरवा),बृजेश कुमार (बसंतपुर),कोषाध्यक्ष इतेन्द्र सिंह (कड़रु तारा),सोशल मीडिया प्रभारी राहुल सिंह (अतबलपुरवा),आईटी प्रभारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह (परसपुर बैसनपुरवा) को पदभार दिया गया।
मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने अपील करते हुये कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच सक्रियता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
