चोरी से पीड़ित लल्लू से मिले सपा प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह,दिया आश्वासन

 


चोरी से पीड़ित लल्लू से मिले सपा प्रदेश सचिव दिग्विजयसिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर में चोरी का सिलसिला निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। कहीं ड्रोन के नाम पर चोरी की बात की चर्चा सुनने को मिल रही है।तो कहीं गाँव मे फेरी लगाकर घरेलू सामान बेचने वालों तथा कबाड़ी का काम करने वालो पर ग्रामीणों की भृकुटि टेढ़ी नजर आ रही है। ग्रामीणजन रात रात भर जागकर अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत होकर पहरेदारी कर रहे है। जरा सी आहट पर हल्ला मच जाता है।फिलहाल पुलिस प्रशासन इसे अफवाह बताकर पल्ला झाढ़ने का कम कर रही है।


   अभी हाल में नंदौर रेती में हुई चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह तथा समाजसेवी सूरज सिंह ने पीड़ित लल्लू यादव के घर जाकर मुलाकात किया, तथा उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन से मिलकर जल्द ही इन चोरियों का खुलासा कराया जायेगा।


 साथ ही उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील करते हुये कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ।आप सभी लोग अपने गांव की सुरक्षा के मद्देनजर गाँव मे कोई भी  अजनवी व्यक्ति महिला पुरुष संदिग्ध लगे उसे रोककर तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाने व बीट के दरोगा व सिपाही को सूचित करें।ख़ुद कानून हाथ मे न लें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस