मां दुर्गा की झांकी के साथ श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ, राम जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन

 


मां दुर्गा की झांकी के साथ श्रीराम लीला का हुआ शुभारम्भ, राम जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सहजौरा में सम्मय माता स्थान पर आयोजित रामलीला मंच पर लीला का शुभारंभ माँ दुर्गा जी की भव्य झांकी के साथ हुआ। इसके पश्चात राम जन्म की लीला का मनोहारी मंचन किया गया, जिसमें राजा दशरथ की संतान प्राप्ति की चिंता, गुरु वशिष्ठ से परामर्श, श्रृंगी ऋषि द्वारा यज्ञ संपन्न कराना और यज्ञ में अग्निदेव के प्रकट होकर खीर प्रदान करने की लीला का अत्यंत रोचक और भावनात्मक चित्रण किया गया।

आशीर्वाद स्वरूप मिली खीर ग्रहण करने के उपरांत रानियों को पुत्ररत्न की प्राप्ति होती है और राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। इसके बाद चारों राजकुमारों के नामकरण, विद्यारंभ तथा बाल लीलाओं को सुंदर और जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक प्रमोद मिश्र, अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, तारकेश्वर चतुर्वेदी, अनुराग मिश्रा, राजेश मिश्रा,शेर सिंह,पवन कुमार पांडे,अजय मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय,निश्चलानंद पाण्डेय, पुजारी पाण्डेय,जटाशंकर पाण्डेय,बचई प्रसाद,रामबहोर,अमन चतुर्वेदी,शशांक मिश्रा,दरोगा कोरी,भगत मौर्य,भोले पांडेय,श्याम बाबू मिश्र,पिंटू चौधरी,सालिक राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

      रामलीला समिति द्वारा भव्य आयोजन और मंचन के लिए कलाकारों और आयोजकों को दर्शकों की ओर से भरपूर सराहना प्राप्त हुई। आगामी लीलाओं को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह और उत्सुकता बनी हुई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस