मिशन शक्ति कार्यक्रम में चमकी मानसी, बनी एक दिन की जिलाधिकारी
मिशन शक्ति कार्यक्रम में चमकी मानसी, बनी एक दिन की जिलाधिकारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। मिशन शक्ति 5.0 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एक खास आयोजन हुआ। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शिक्षा क्षेत्र झंझरी की कक्षा आठ की छात्रा मानसी प्रजापति पुत्री बद्री प्रसाद प्रजापति, निवासी ग्राम रामभारी, विकासखण्ड झंझरी को एक दिन का जिलाधिकारी बनने का अवसर दिया गया।
डीएम की कुर्सी संभालते ही मानसी ने सभागार में मौजूद विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा— “पूरी पढ़ाई करने के बाद यदि भविष्य में मुझे जिलाधिकारी बनने का अवसर मिला, तो मैं भी जनपद के लिए अच्छा कार्य करूंगी।”
एक दिन की जिलाधिकारी मानसी के कुछ प्रमुख शब्द
इस दौरान कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने बालिका मानसी का उत्साहवर्धन किया और उसकी लगन व प्रतिभा की सराहना की।
