कुश्ती दंगल में लकी थापा का जलवा, दिल्ली के मांटी और राजस्थान के शमशेर को दी मात

 


कुश्ती दंगल में लकी थापा का जलवा, दिल्ली के मांटी और राजस्थान के शमशेर को दी मात

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। गुरुवार को आयोजित भव्य अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोरदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नगर पंचायत स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह एवं परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 



दंगल के आयोजक सूरज सिंह नन्दौर ने बताया कि इस कुश्ती दंगल में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत देश व विदेश के पहलवानों का आगमन हुआ है। सभी पहलवान इस दंगल में अपने अपने दांव के साथ अपनी किस्मत आजमाने के लिए आतुर दिखे।

 👉मुख्य आकर्षण रहा दिल्ली के नामी पहलवान मांटी और राजस्थान के दमदार पहलवान शमशेर का मुकाबला.......

 दर्शकों की तालियों के बीच गोंडा के युवा पहलवान लकी थापा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों को पटखनी देकर मैदान में धूल चटा दी।

कार्यक्रम में गोण्डा और आसपास के जिलों के कई नामचीन पहलवानों ने भी अपने दमखम का लोहा मनवाया। अखाड़े में उतरे हर पहलवान ने एक से बढ़कर एक दांव लगाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।






इस अवसर पर मौजूद मुख्यअतिथि दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय पारंपरिक खेलों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। वहीं अरुण सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारे देश के भारतीय खेलों में से है। इससे आत्मरक्षार्थ सहित शरीर एकदम फिट रहता है।इसमें इलाके के युवाओं को भी चाहिए कि कुश्ती सीखें और भविष्य में अपने ब्लॉक का नाम रोशन करें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस