श्रीरामलीला समिति सहजौरा की बैठक सम्पन्न, 28 सितंबर से होगी रामलीला की शुरुआत
श्रीरामलीला समिति सहजौरा की बैठक सम्पन्न, 28 सितंबर से होगी रामलीला की शुरुआत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम लोहंगपुर सहजौरा स्थित मां सम्मयस्थान परिसर में रविवार को श्रीरामलीला समिति सहजौरा की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का रामलीला कार्यक्रम आगामी 28 सितंबर 2025 से प्रारम्भ होगा।
इस दौरान प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग से किया जाएगा तथा कार्यक्रम का समापन 02 अक्टूबर 2025 को प्रभु श्रीराम के हाथों रावण दहन के साथ होगा।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन के साक्षी बनें।
