रफ्तार ट्रक ने ली अधेड़ की जान

 रफ्तार ट्रक ने ली अधेड़ की जान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अंतर्गत कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर रविवार की शाम मेंहदी हाता के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अधेड़ व्यक्ति बाजार से घरेलू सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक की तलाश करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस