गंगेश सिंह बने एन.सी.सी.एच.डब्ल्यू.ओ. के प्रदेश अध्यक्ष

 


गंगेश सिंह बने एन.सी.सी.एच.डब्ल्यू.ओ. के प्रदेश अध्यक्ष


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

करनैलगंज गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत करनैलगंज निवासी गंगेश सिंह को नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (NCCHWO) का स्टेट प्रेसिडेंट ऑफ उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

          गंगेश सिंह पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मंडल कार्यवाह, बजरंग दल में जिला सह संयोजक तथा मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के जिलाध्यक्ष गोण्डा के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने जिले की टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए समाज एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

             उनके निडर, निर्भीक और निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण के लिए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी है।नियुक्ति की सूचना मिलते ही 31 अगस्त से उनके आवास पर समर्थकों व शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लगा रहा। 

   इस अवसर पर अयोध्या के महंत राजू दास, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, किसान यूनियन भानु के प्रदेश मंत्री ठाकुर गजराज सिंह,परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब,जादूगर मिस्टर इंडिया,रामसुंदर पाण्डेय, डॉ0 एसपी सिंह,कुंवर बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दूरभाष के जरिये शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस