राजस्व निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथों गिरफ्तार

 


राजस्व निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रँगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।।एण्टी करप्शन थाना देवीपाटन मण्डल की टीम ने करनैलगंज तहसील में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता रामकुमार निवासी शाहपुर धनावा (थाना परसपुर) ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन की पैमाइश और रिपोर्ट लगाने के लिए राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होते ही निरीक्षक राम सहाय यादव की अगुवाई में गठित ट्रैप टीम ने तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी और आरोपी को मौके पर धर दबोचा।

                आरोपी:- राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला

गिरफ्तार निरीक्षक के खिलाफ थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी सरकारी विभाग में रिश्वतखोरी की मांग की जाती है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9454402484 और 9454402492 पर संपर्क करें।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस