सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी


सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम बसन्तपुर सेमरातर निवासी 24 वर्षीय दीपक कश्यप की रविवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के पिता रामसिंह कश्यप ने स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


   पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती प्रदर्शनकरियों की भीड़

सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाना परसपुर के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। इसके चलते परसपुर से जिला मुख्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं

        मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम रॉय

प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर पुलिस विरोधी नारेबाजी की। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज आनंद राय मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

मृतक के परिजनों को समझाते सीओ कर्नलगंज आनन्द रॉय

क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने परिजनों से वार्ता कर उनकी तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा प्रदर्शन समाप्त कर शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।


पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ तथा काफी देर बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस