ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान पर हमला, सात पर मुकदमा




ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान पर हमला, सात पर मुकदमा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडेयचौरा में ट्रांसफा तहरीर के अनुसार, गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पूर्व प्रधान ने बिजली विभाग से संपर्क किया था। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लेकर विभागीय कर्मचारी गांव पहुंचे, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह, उत्कर्ष उर्फ हर्ष सिंह, संतोष कुमार तिवारी, बब्बू तिवारी, लकी और गोलू लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। र्मर बदलवाने पहुंचे पूर्व प्रधान बीरेंद्र कुमार सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार, गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पूर्व प्रधान ने बिजली विभाग से संपर्क किया था। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लेकर विभागीय कर्मचारी गांव पहुंचे, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार सिंह, अवधेश सिंह, उत्कर्ष उर्फ हर्ष सिंह, संतोष कुमार तिवारी, बब्बू तिवारी, लकी और गोलू लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर उपचार के लिए भेजा। 

कोतवाल नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस