एनसीटीई के पैरा-4 को आरटीई अधिनियम में शामिल करने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन


एनसीटीई के पैरा-4 को आरटीई अधिनियम में शामिल करने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गोण्डा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को कैसरगंज सांसद करणभूषण सिंह के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एनसीटीई की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के पैरा-4 को संसद से पारित कराकर निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (आरटीई) अधिनियम में शामिल करने की मांग की गई।


शिक्षक नेताओं ने कहा कि किसी भी पद के लिए निर्धारित नई न्यूनतम अर्हता पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं की जाती है। इसी आधार पर उन्होंने टीईटी संबंधी प्रावधानों को लेकर आवश्यक विधायी संशोधन की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में जिलामंत्री विजय नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस