नीट परीक्षार्थियों के समर्थन में कांग्रेस का कैंडल मार्च, बर्बरता के विरोध में जताया आक्रोश
नीट परीक्षार्थियों के समर्थन में कांग्रेस का कैंडल मार्च, बर्बरता के विरोध में जताया आक्रोश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गोण्डा के तत्वावधान में रविवार को नीट परीक्षार्थियों के समर्थन तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित बर्बरता और 22 छात्र-छात्राओं की आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ कैंडल मार्च पीपल चौराहा स्थित अमर क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों के साथ न्याय की मांग की तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने नीट परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
कैंडल मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पीसीसी सदस्य जलील खान, सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सगीर खान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, निशांत सिंह विशेन, अनीस नाना, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, अनिल कुमार, रामराज सिंह, जैनुल आब्दीन खान, सैय्यद अब्दुल मुजीब, अब्दुल्ला, अजय रस्तोगी, रूबी मिश्रा, भगौती सोनी, हरिराम वर्मा, राजू सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


