आटा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, ताला तोड़कर ₹1.02 लाख की नकदी पार

 


आटा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, ताला तोड़कर ₹1.02 लाख की नकदी पार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा। थाना परसपुर क्षेत्र के नगर पंचायत परसपुर स्थित आटा मोहल्ले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 1.02 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी संचालक से घटना की जानकारी लेती पुलिस टीम

सीएसपी संचालक राजीव गोस्वामी के अनुसार मंगलवार को नियमित लेनदेन का कार्य समाप्त करने के बाद वह शाम करीब चार बजे केंद्र बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह मकान मालिक ने फोन कर शटर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर खुला व ताला टूटा हुआ मिला। बदमाशों ने पहचान छिपाने और साक्ष्य नष्ट करने की मंशा से केंद्र में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद काउंटर में बनी सेफ से करीब 1 लाख 2 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।


संचालक द्वारा घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 एवं थाना परसपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस