मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, टिफिन बैठक में संगठन ने किया मंथन


मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, टिफिन बैठक में संगठन ने किया मंथन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में परसपुर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 236 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं किसानों की सहभागिता से टिफिन बैठक का भी आयोजन हुआ।


मन की बात कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह व कार्यकर्तागण 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला महामंत्री देव नारायण मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा,परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,,रविशंकर सिंह पवन सहित संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित किसान मौजूद रहे।

मन की बात का लुफ्त उठाते भाजपा कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र निर्माण, किसान कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी जैसे विषयों पर व्यक्त विचारों को सभी ने गंभीरता से सुना। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हैं।


   टिफिन बैठक का आनन्द लेते विधायक व अन्य सहयोगीगण

विधायक अजय ने जानकारी देते हुये कहा कि इसी क्रम में टिफिन बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस