गुरु पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर समरसता का लिया संकल्प


गुरु पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर समरसता का लिया संकल्प

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 संत रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं.....विधायक अजय सिंह

परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "समरसता संकल्प अभियान" एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा लालीपुरवा एवं हट्टीपुरवा में विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय सहित अन्य अतिथियों ने संत गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


अपने संबोधन में विधायक अजय सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, कृष्णपाल मिश्रा (लल्लन महाराज), राम सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी को गुरु पूर्णिमा एवं संत गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस