विधायक अजय सिंह के हाथों हुआ राजा सगरा मार्ग से राजाटोला–पंडितपुरवा–गंगापुरवा–नयापुरवा झाली मार्ग का जीर्णोद्धार


विधायक अजय सिंह के हाथों हुआ राजा सगरा मार्ग से राजाटोला–पंडितपुरवा–गंगापुरवा–नयापुरवा झाली मार्ग का जीर्णोद्धार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। सदियों से उपेक्षित राजा सगरा मार्ग से राजाटोला, पंडितपुरवा, गंगापुरवा एवं नयापुरवा झाली को सीधे जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के प्रयासों से पूरा होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क के निर्माण से अब राजाटोला, पंडितपुरवा और नयापुरवा झाली सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध हो गया है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक अजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। साथ ही सड़क निर्माण में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए विधायक अजय सिंह तथा नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन बासुदेव सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों के दैनिक आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हुआ है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस