थाना परसपुर परिसर में सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 


थाना परसपुर परिसर में सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर में तैनात जांबाज सिपाही सुबेन्द्र सिंह ने अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय पहल करते हुए थाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने जामुन, इमली, आम तथा मोरपंख सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण के बाद सुबेन्द्र सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे धरती की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हीं से मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि "पेड़ लगाएँ, जीवन बचाएँ; हरियाली से भविष्य सजाएँ।"

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी भूमि उपलब्ध है, वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। वहीं जो लोग अपने पैतृक गांव से दूर रहकर नौकरी करते हैं या जिनके पास भूमि नहीं है, वे अपने कार्यालय, मंदिर, धर्मशाला अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर उसकी देखभाल करें। उनका कहना था कि यदि पौधे को बच्चों की तरह सहेजा जाए, तो एक दिन वही वृक्ष बनकर अपार सुख और संतोष का कारण बनता है।

सुबेन्द्र सिंह की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरणादायी कदम बताया। उनका मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस