प्रोन्नत होकर डायट अयोध्या में प्रवक्ता बने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय, भावभीनी विदाई


प्रोन्नत होकर डायट अयोध्या में प्रवक्ता बने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय, भावभीनी विदाई

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय के प्रोन्नत होकर डायट अयोध्या में प्रवक्ता पद पर नियुक्त होने पर बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में परसपुर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने श्री पांडे को फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि श्री पाण्डेय ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के प्रभावी संचालन तथा शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सदैव सकारात्मक सोच, सरल व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया, जिससे सभी को प्रेरणा मिली।

विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्री पाण्डेय के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें कार्य करने की नई ऊर्जा एवं सीख मिली, जो भविष्य में भी उनके लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।


अपने संबोधन में चंद्रभूषण पाण्डेय ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परसपुर में मिला सहयोग और स्नेह उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने सभी से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।

समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा जगत की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय,मनोज कुमार चतुर्वेदी, रामदीन विश्वकर्मा, साधन कुमार मिश्रा अभय प्रताप सिंह ,शरद तिवारी,प्रेम किशोर तिवारी,पंकज शुक्ला सहित अन्य तमाम शिक्षक शिक्षकाओं की उपस्थिति रही।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस