दिवंगत फौजी लांस नायक महेश प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद
दिवंगत फौजी लांस नायक महेश प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के गंगापुरवा गांव में बुधवार को दिवंगत लांस नायक महेश प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन द वॉरियर सैनिक परिवार, गोण्डा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें परिजनों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।विगत एक जुलाई सन 2022 को डियूटी से घर आते समय फौजी महेश प्रताप सिंह की कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गयी थी।
दिवंगत फौजी की माताजी व उनका नन्हे से बेटे ने दी श्रद्धाजंलि
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत सैनिक की आदमकद प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने लांस नायक महेश प्रताप सिंह के राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान 48 बटालियन गोण्डा के जेसीओ विपिन सिंह व हवलदार आशिफ खान के नेतृत्व में महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने दिवंगत सैनिक को सलामी देकर सम्मान व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, सूरज सिंह,परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, तथा द वॉरियर सैनिक परिवार गोण्डा के सदस्यों द्वारा फौजी की याद में समाधिस्थल पर पौधरोपित कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर द वॉरियर सैनिक परिवार गोण्डा गिरीश कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, करन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शिवमोहन सिंह, कृष्णा तिवारी, आदित्य सिंह, मनीष दूबे, मोहित सिंह, राजन, अभिषेक, गौरव और शिवा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत वीर सैनिक की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के संकल्प के साथ सभा का समापन हुआ।










