सरयू नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप,शिनाख्त के लिए पुलिस ने की अपील

                    मृतक का फोटो वास्ते शिनाख्त


सरयू नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप,शिनाख्त के लिए पुलिस ने की अपील

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम कटरा पुल कचनापुर के पास शनिवार सुबह सरयू नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 22–25 वर्ष, लंबाई करीब 5.6 फीट, रंग सांवला, कद-काठी मजबूत तथा बाल छोटे हैं। युवक ने स्कॉट ब्रांड का अंडरवियर पहन रखा था। शव की शिनाख्त न होने पर उसे 72 घंटे के लिए गोंडा मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी रखता हो तो तत्काल कर्नलगंज पुलिस से संपर्क करे। मामले की जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस