चोरी की दो मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार

 



चोरी की दो मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, अपराध सूचना शाखा, टॉप-बी टीम और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से वीवो कंपनी के चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹75 हजार बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्रीनगर तोपखाना निवासी नौशाद अहमद (20) तथा फरीद सिद्दीकी (21) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने की बात स्वीकार की।

जीआरपी ने दोनों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।




Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस