नीट अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 


नीट अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। संसद भवन परिसर के निकट छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई तथा विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को तहसील कर्नलगंज परिसर में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी कर्नलगंज कुमार सत्यम जीत को सौंपा।

धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने संसद भवन और जंतर-मंतर क्षेत्र में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग तथा विपक्षी सांसदों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

वहीं कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा संबंधी मामलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।


इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमीम अच्छन, कटरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तव्वाज खान, पूर्व जिला महामंत्री इफ्तिखार अंसारी, सलमान अंसारी, अवधेश तिवारी, अधिवक्ता अरविंद शुक्ला, गोपाल तिवारी, कैलाश यादव, वीरेंद्र विक्रम तिवारी, संसार मणि शुक्ला, हबीब मोहम्मद, सुल्तान राईनी, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र द्विवेदी, लाल बाबू मिश्रा, अजय कुमार तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, राकेश मोहन तिवारी, शशिधर मोहन, राजेश कश्यप, हरिनारायण (ननके) तिवारी, संजय पांडे, हृदय नारायण मिश्रा सहित कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस