आरटीओ कार्यालय पर ऑटो-लोडर चालकों का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा


 आरटीओ कार्यालय पर ऑटो-लोडर चालकों का प्रदर्शन, आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेश ऑटो-लोडर संयुक्त कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को ऑटो-लोडर, पिकअप और डाला वाहन चालकों एवं मालिकों ने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में देवीपाटन मंडल में एंट्री सिस्टम के नाम पर वाहन चालकों के कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। समिति का कहना है कि छोटे व्यावसायिक वाहनों पर ₹35 से ₹40 हजार तक के भारी चालान किए जा रहे हैं, जिससे वाहन संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

समिति ने कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने, गलत एवं अनावश्यक चालानों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त करने, वाहन चालकों का उत्पीड़न बंद करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समिति के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने की मांग की।

समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी प्रकाश नाथ, राजीव जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह, मनीष पाल सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं मालिक मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस