36 घंटे में सुधा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार


 36 घंटे में सुधा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने 17 वर्षीय सुधा गौतम हत्याकांड का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी संजय गौतम को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को माधवपुर चकत्ता गांव में सुधा गौतम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि आरोपी ने पहले छेड़छाड़ का प्रयास किया और विरोध करने पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।


शुक्रवार रात दुल्लापुर खालसा के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित चार टीमों ने सर्विलांस और जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस