प्रेस क्लब निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज,श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


 प्रेस क्लब निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज,श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, शाखा गोंडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा प्रभारी मंडलायुक्त राकेश पाण्डेय को सौंपा।
यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जनपद में प्रेस क्लब के शीघ्र निर्माण तथा मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रेस क्लब के लिए प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है और मुख्यमंत्री भी पूर्व में इसकी घोषणा कर चुके हैं। इसके बावजूद शासन स्तर पर कई बार निर्माण का इस्टीमेट मांगे जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।


जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व योगी आदित्यनाथ गोंडा प्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारों से नियमित संवाद करते थे, लेकिन लंबे समय से पत्रकारों की इस महत्वपूर्ण मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब बनने से पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने से फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को आपात स्थिति में समय पर उपचार मिल सकेगा।


इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, विकास सोनी, हरीश गुप्ता, राजेंद्र सिंह जिंदल, राजू मौर्य, आर.सी. पांडेय, मणिकांत तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, ओमचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश कुमार, उमेश श्रीवास्तव सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस