ग्रामीणों को मिली नई सौगात, 62.10 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

 


ग्रामीणों को मिली नई सौगात, 62.10 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शिलान्यास, आवागमन होगा सुगम

गोण्डा।। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए लोकसभा क्षेत्र गोण्डा के अंतर्गत बहराइच रोड से गोसाईपुरवा एवं महादेवा भट्ठा तक बनने वाली सड़क का बुधवार को शुभारंभ किया गया। 62.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 0.930 किलोमीटर लंबी सड़क का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि गोसाईपुरवा और महादेवा भट्ठा तक का मार्ग वर्षों से कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण का प्रस्ताव गोण्डा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से लंबित सड़क की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्रा, अनिल कुमार सिंह उर्फ छोटे पप्पू, योगेंद्र वर्मा, अभिषेक तिवारी, नीरज मौर्य, बिनय सिंह, अमरनाथ सिंह, वैभव सिंह, सतीश भारती, संजय सिंह, भीम सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस