बिना अनुमति निजी तस्वीरों के इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई........... उपजिलाधिकारी कर्नलगंज

 


बिना अनुमति निजी तस्वीरों के इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई........... उपजिलाधिकारी कर्नलगंज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

कर्नलगंज गोण्डा।। तहसील कर्नलगंज की उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक और निजी यूट्यूब चैनलों पर उनकी निजी एवं पारिवारिक तस्वीरों का बिना अनुमति उपयोग कर भ्रामक खबरें प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने मीडिया संस्थानों, पत्रकारों और सोशल मीडिया संचालकों से अपील की है कि समाचारों में केवल प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत फोटो, वीडियो और आधिकारिक बाइट का ही उपयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में निजी तस्वीरों का अनधिकृत उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस