विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने दिवंगत प्रधान शेषदत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात


विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने दिवंगत प्रधान शेषदत्त तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

तरबगंज गोण्डा।।  विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के ग्राम खानपुर में ग्राम प्रधान शेषदत्त तिवारी के निधन का समाचार मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय उनके आवास पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शेषदत्त तिवारी समाज के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस