महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में 'अव्यान फिजिकल अकादमी' का शुभारंभ
महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में 'अव्यान फिजिकल अकादमी' का शुभारंभ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज, परसपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से 'अव्यान (AVYAAN) फिजिकल अकादमी' का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय परिवार, अव्यान फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर बताया गया कि अकादमी के माध्यम से पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल एवं अन्य सेवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अकादमी में पंजीकरण कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। समारोह का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य नियन्ता डॉ सीमा तिवारी,डॉ शिव प्रकाश सिंह,संध्या सिंह सहित अन्य तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

