डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी मण्डल परसपुर की ओर से रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के कडरू (परसपुर) स्थित जन सहयोग केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा का भाव आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष परसपुर वंश बहादुर सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कर्नलगंज आशीष गिरी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

