सहकार भारती की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व सहकारी समितियों के गठन पर मंथन

 


सहकार भारती की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व सहकारी समितियों के गठन पर मंथन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सहकार भारती जनपद गोण्डा की मासिक बैठक का आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं परम पूजनीय लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सहकार गीत के साथ किया गया।


बैठक में देवीपाटन विभाग के विभाग प्रमुख अशोक वर्मा एवं विभाग सह प्रमुख शैलेन्द्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार तथा नई सहकारी समितियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


विभाग प्रमुख अशोक वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता के माध्यम से गरीब, कमजोर, मजदूर, किसान एवं महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।


विभाग सह प्रमुख शैलेन्द्र मिश्रा ने सहकारी समितियों के गठन की आवश्यकता एवं उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


बैठक में जिला महिला प्रमुख अनीता, जिला उपाध्यक्ष पंकज, जिला मंत्री वीरेंद्र, बजरंगी पाण्डेय सहित सहकार भारती के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस