हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर विधायक अजय सिंह ने मनाया जन्मदिन, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद


हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर विधायक अजय सिंह ने मनाया जन्मदिन, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अयोध्या स्थित पावन धाम हनुमानगढ़ी पहुंचकर प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन एवं विधिवत आराधना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेश एवं देश की उन्नति और शांति के लिए भी प्रार्थना की।

   विधायक अजय सिंह को आशीर्वाद देते हनुमागढ़ी के सन्त

पूजन-अर्चन के उपरांत विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा उन्हें जनसेवा, समर्पण और लोककल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति एवं आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। उन्होंने अपने जन्मदिन को धार्मिक आस्था और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की मंगलकामना की।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह चौहान, बबलू सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रेम बहादुर उर्फ कुट्टू सिंह,अमरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी भी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक अजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस