दीपक कश्यप मौत कांड: फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दीपक कश्यप मौत कांड: फरार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में युवक दीपक कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
मृतक के पिता राम सिंह के अनुसार 26 जुलाई (रविवार) की रात दीपक कश्यप अपने दोस्त मुकेश के साथ बाइक से परसपुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय चालक ने लापरवाही से बाईक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देर से अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजू सिंह निवासी चौहान पुरवा परेटा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
