मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पसका से गोण्डा रोडवेज बस सेवा का विधायक अजय सिंह ने झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ


मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पसका से गोण्डा रोडवेज बस सेवा का विधायक अजय सिंह ने झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के पौराणिक तीर्थस्थल सूकर क्षेत्र पसका से जनपद मुख्यालय गोंडा तक मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत रोडवेज बस सेवा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।तदुपरांत खुद भी बस पर सवारियों के साथ सवार होकर आनन्द लिया।

          रोडवेज बस में बैठकर आनन्द लेते विधायक अजय सिंह

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से पसका, परसपुर, त्योरासी एवं बालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गोण्डा तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग पर नियमित बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा किया है।

      फीता काटकर विधायक ने किया कार्यक्रम का श्रीगणेश

विधायक ने कहा कि बस सेवा प्रारंभ होने से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं तथा आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से बेहतर संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

            विधायक अजय सिंह का स्वागत करते क्षेत्रवासी

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के तहत शुरू की गई इस जनहितकारी पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने इसे ग्रामीण अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कहा कि इससे दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस