सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया विधायक अजय सिंह का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान किया वितरित

 


सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया विधायक अजय सिंह का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में फल-मिष्ठान किया वितरित


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह का जन्मदिन बुधवार को विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत कडरू गांव स्थित कैम्प कार्यालय में सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में विधायक अजय सिंह का पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।

     जन्मदिन के अवसर पर केक काटते विधायक अजय सिंह

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई व केक खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा विधायक के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना व्यक्त की।


   स्मृतिचिन्ह भेंट करते परसपुर भाजपा मण्डल के पदाधिकारी
वृद्धा आश्रम में फल मिष्ठान् वितरित करते विधायक अजय सिंह

जन्मदिन समारोह के उपरांत विधायक अजय सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों का दल मोहना स्थित वृद्धाश्रम पहुँचा, जहाँ आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। इस दौरान विधायक ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है और उनके बीच समय बिताना अपने आप में सौभाग्य की बात है। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।


इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, बृजेश सिंह, धर्मराज सिंह, प्रदीप तिवारी, राम सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह, शिवप्रसाद सिंह, कुट्टू सिंह, अजीत सिंह, विजय कुमार चौबे सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस