बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की रीढ़, 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : मुकुट बिहारी वर्मा
बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की रीढ़, 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : मुकुट बिहारी वर्मा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विधानसभा कर्नलगंज अंतर्गत विकास खंड परसपुर के कडरू स्थित विधायक कैंप कार्यालय पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें कर्नलगंज के सभी बूथ के अध्यक्षों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि का सम्मान करते विधायक अजय सिंहकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह 'मोनू' ने किया।
सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों में जोश भरते विधायक अजय सिंहबैठक को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली सहित विभिन्न विकास कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में जितना विकास नहीं हुआ, उससे अधिक कार्य वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों से सतर्क रहने और जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने दी बूथ अध्यक्षों को नई नई जानकारीमुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा संगठन की रीढ़ हैं। किसी भी चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी पुनः विजय प्राप्त करेगी।
सम्मेलन में उमड़ी बूथ अध्यक्षों की भीड़उक्त सम्मेलन में विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, नीरज मौर्य, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, आशीष गिरि, माधव राज तिवारी, देवनाथ सविता, हरिओम ओझा, नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल,राकेश सिंह चौहान, इतेंद्र सिंह गुड्डू,प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू,सिद्धांत शुक्ला अंशू, वीर बहादुर सिंह,प्रदीप सिंह,,हवलदार सोनी, बृजेश सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह,कुंवर बहादुर सिंह,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




