खैरा,वृंदावन,सुकईपुरवा में दुर्गापूजा महोत्सव में पहुँचे पसका चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह

दुर्गापूजा पण्डाल पहुँचे पसका चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टभुजी माँ दुर्गा की प्रतिमा रखकर पूजा पाठ किया जा रहा है।इस दौरान मां दुर्गा सप्तशती का पाठ जप विद्वानों के मुखारविंद से निरन्तर किया जा रहा है। सायंकालीन आरती के समय शंख,घण्टा, घड़ियाल के धुनों के साथ साथ मातारानी की आरती व गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजामन हो उठा।

      वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के साथ साथ पूजा पाठ निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए थाना परसपुर के थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने मय हमराह कांस्टेबल के साथ पसका क्षेत्र समेत वृंदावन,खैरा,सुकई पुरवा में पहुँचकर स्थित का जायजा लिया। तथा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की अपील करते हुये कहा कि नवरात्रि पर्व के त्यौहार को भावपूर्ण ढंग से मनाएं।ऐसा कोई काम न् करें जिससे कि किसी को समस्या उतपन्न हो।लाउडस्पीकर संचालक को आगाह करते हुए कहा कि निश्चित ध्वनि में ही बजाएं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस