दो नली बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने व त्योहारों को सकुशल व शन्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी प्रभारी सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि संदिग्ध प्रतीत होने पर 01 अभियुक्त ग्राम हरिभगत पुरवा सकरौर थाना परसपुर निवासी विनय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र सन्ते सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डी0बी0बी0एल बन्दूक मय 06 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह लाइसेंसी बन्दूक श्याम सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी नगदा सदा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद की है मै और श्याम सिंह एक साथ गुड़गांव में गार्डी का काम किया करते है। गांव में धाक जमाने के चक्कर में यह बन्दूक मै लेकर आ गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-431/23, धारा 3/20/25/2/30 आर्म्स एक्ट के तहत थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस