नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में चार आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश का अनुपालन करते हुये थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह मय हमराह पुलिस के साथ नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के  04 आरोपी अभियुक्तों ग्राम सिंगरिया निवासी मनोज सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह,महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, विकास सिंह उर्फ सूर्य प्रताप पुत्र राणाप्रताप सिंह, गुंजन सिंह उर्फ अमन कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में मु0अ0सं0-419/23, धारा 354,504,506 भादवि व 7/8 पॉक्सो ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर में विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस