डीएम व एसपी ने किया खैराभवानी मंदिर,पोखरा का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा गोण्डा नगर का भ्रमण कर दुर्गापूजा के पाण्डालों तथा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सभी पूजा पण्डालों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने, यातायात प्रबन्ध व सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए हैं। सभी एस.डी.एम, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को त्यौहार के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
          जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दुर्गापूजा, दशहरा तथा आगामी दिनों में पड़ने वाले अन्य सभी त्यौहारों को शान्ति व सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। जिलाधिकारी द्वारा आगाह किया गया है कि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा ड्यिूटी में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस