नवरात्रि पर्व पर महिलाओं की निकली कलशयात्रा,नगर भ्रमण के पश्चात कैलाशबाग मन्दिर में हुआ समापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विकास खण्ड कर्नलगंज नगर सकरौरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ से नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रानिकाली गयी। जोकि सकरौरा चौराहे से होते हुए मौर्य नगर, सदर बाजार, बालूगंज, गुड़मंडी, चौक घंटाघर होते हुए कैलाश बाग दुर्गा पूजा महोत्सव के पंडाल में पहुँचकर संपन्न हुई। जिसमें भारत माता का थीम सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा का आयोजन दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैलाश बाग की महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। 
इस दौरान सबसे बड़ी विडम्बना यह रही कि नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई संबंधित लगाए गए सभी कर्मचारी नदारद रहे,न ही कहीं पर भी चुने का छिड़काव किया गया ना रोड पर कहीं सफाई दिखाई दी।जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा नवरात्रि के मद्देनजर साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसपर नगर पालिका परिषद को कोई प्रभाव नहीं पड़ा।कलश यात्रा में मंडल में हो गोंडा विश्वविद्यालय की स्थापना, शिक्षा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार, के महिलाओं ने नारे लगाए,जय माता दी के जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
          इस मौके पर जोगिंदर सिंह जानी अरुण कुमार वैश्य, गणेश वैश्य, राजीव मोदनवाल,राजू सोनी, मोहित पांडे, गोविंद सुल्तानिया, अनुज जायसवाल, अमित कौशल, जूली सोनी, गायत्री गोस्वामी, सुशीला, नीलू सोनी, बीनू मोदनवाल,रेखा सोनी, निशी तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में मात्र शक्तियों एवं धर्म प्रेमी मौजूद रहे,
तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासनिक सुरक्षा में तैनात चौकी प्रभारी आशीष वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ निरन्तर मुस्तैद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस