अतिक्रमण हटाने में करें सहयोग, बाधा उत्पन्न करने पर होगी कार्रवाई .......आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। मण्डलायुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने गोंडा शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नजूल की जमीन पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा जिन लोगों ने नजूल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है और आगे भी ऐसे लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा साथ ही उनसे अर्थ दंड भी वसूला जाएगा । मंडलायुक्त ने कहा कि सभी लोग अवैध अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग करें। अवैध अतिक्रमण हटाने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मण्डलायुक्त ने कहा गोण्डा जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द अवैध अतिक्रमण हटाए।