भैंस चोरी मामले में वांछित अभियुक्त को चौकी इंचार्ज बालपुर ने किया गिरफ्तार

  भैंस चोरी मामले में गिरफ्तार मनीष दूबे के साथ                     बालपुर चौकी इंचार्ज संजीव चौहान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के अनुक्रम का अनुपालन करते हुये थाना कोतवाली करनैलगंज अन्तर्गत बालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव चौहान मय हमराह पुलिस फोर्स के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त ग्राम छोटी पुरवा मौजा परसा गोड़री निवासी मनीष दूबे पुत्र हृदयराम दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की भैस बरामद किया गया। 
                    चोरी गयी भैंस बरामद

   प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अभियुक्त ने दिनांक 01/02.10.2023 की रात्रि ग्राम मैजापुर खुम्भापुरवा से एक भैस चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादिनी मीरा देवी पत्नी राजाराम द्वारा कोतवाली करनैलगंज में मु0अ0सं0-576/23, धारा 379,411 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कफ दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस