चोरी के प्रेशर नल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोर/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे 14 अक्टूबर को थाना कोतवाली नगर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त शुकुलपुरवा मौजा कटहामाफी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा निवासी दीपक उर्फ बजई पुत्र अदन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद प्रेशर नल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने गत 12अक्टूबर 2023 की रात्रि भगवान पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय निवासी शुकुलपुरवा मौजा कटहामाफी के घर प्रेशर नल चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-896/23, धारा 379,411,506 भादवि के तहत विधिक कार्यवाही की गयी।