रेलवे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन लोंगो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध शराब धंधे करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 70000 रुपया कीमत की 60. 48 लीटर अवैध शराब  बरामद हुई हैं। यह सभी अवैध शराब बिहार जा रहा था।
 जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि अपने टीम के साथ मंगलवार को ट्रेन व स्टेशन चेकिंग के दौरान स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर खड़े तीन व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया । उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान पहला व्यक्ति अपना  नाम मुकेश कुमार निवासी गोकुलपूरा झोटवाड़ा थाना करधनी जनपद जयपुर (राजस्थान ),दूसरा केदारमल निवासी लल्लीसरी  थाना मौलासर जिला नागौर (राजस्थान), जबकि तीसरा विपिन शाह डुमरिया निवासी डुमरिया थाना बथनहा जिला सीतामढ़ी (बिहार) का है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति के पास शराब की अवैध शराब की 336 बोतले बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से इन अवैध शराब की  बोतले को राजस्थान से खरीद कर बिहार राज्य ले जा रहे थे। पकड़े गए तीनों व्यक्ति राजस्थान व अन्य प्रदेश से कम दाम में खरीद कर शराब की बोतल को  बिहार में उच्च दम पर बेचने का काम करते है।

दो मोबाइल सहित दो गिरफ्तार

उधर राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने मंगलवार को चोरी की कीमती दाम के दो मोबाइल सेट सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस