1किलो 100ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

1किलो 100ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षो को दिये गये हैं। 
       उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली करनैलगंज उपनिरीक्षक आशीष कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर करनैलगंज रेलवे स्टेशन पटरी के किनारे से अभियुक्त बालूगंज कस्बा निवासी लक्ष्मी सोनी पुत्र सुन्दर लाल सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस