छत की ढलाई करते समय ढहा छत,एक मजदूर की मौत, दो घायल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र  के बाल पुर बाजार में एक मकान की छत की ढलाई करते समय अचानक भर भरा कर गिर गया। जिस के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।दो मजदूर घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाल पुर बाजार निवासी घनश्याम गुप्ता का मकान और दुकान की छत की ढलाई  मंगलवार की देर शाम को किया जा रहा था। अचानक छत की ढलाई का पाड टूट गया और भर भरा कर  पूरी निर्माणाधीन छत ही गिर गई। जिस के नीचे  20 वर्षिय बलबीर सिंह पुत्र बुझावन निवासी हरदी डाड़, कोतवाली  कर्नलगंज 50 वर्षिय  अमर जीत पुत्र वेकारु, कोतवाली देहात के बालपुर जाट निवासी  45 वर्षिय शिव कुमार सिंह पुत्र  केशव राम  मलबे में दब गए।  
मलबे में दबे लोगो को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने बलवीर को देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। अमर जीत और शिव कुमार को भर्ती कराया गया है। जिन का इलाज चल रहा है। छत गिरते ही  हड़कम्प मच गया। तमाम लोगो की भीड़ इक्कट्ठा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुच गई।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस