महिला ने रात में घर मे घुसने व नाबालिग बच्ची को पीटने का लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोंडा अन्तर्गत थाना क्षेत्र धानेपुर के ग्राम उज्जैनी कला के मजरा बड़की नौडिहवा निवासी ललिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत एक अक्टूबर की शाम वह अपने बच्चों के साथ भोजन करके सो रही थी। रात्रि करीब 11 बजे उसी के गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया, उसी बीच उसकी नींद खुल गई और वह हल्ला गुहार करने लगी। जिस पर आरोपी वहां से भाग निकला। महिला का कहना है कि उसने तुरन्त डॉयल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी के घर पर जाकर ढूढ़ा मगर पंचम पुलिस के हाथ नही लगा। वहीं 2 अक्टूबर को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री बकरी चराने गई थी। जहां पहुंचकर आरोपी उसे मारने पीटने लगा। हल्ला गुहार पर गांव के लोग दौड़े जिस पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह वहां से फरार हो गया।
इस बावत थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसी के गाँव निवासी पंचम के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।